फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पकड़े गए 12 नकलची, दो परीक्षा केंद्रों पर नहीं मिले पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भिवानी बोर्ड परीक्षाओं में नकल का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को दसवीं की पहली परीक्षा में ही फतेहाबाद जिले से नकल के 12 मामले सामने आए हैं। ये सभी केस भिवानी बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों से पकड़े हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि भिवानी बोर्ड परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए जिलेभर में 12 फ्लाइंग टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में उपायुक्त फ्लाइंग, तीनों ब्लॉकों के एसडीएम फ्लाइंग टीम, डीईओ एवं डीईईओ फ्लाइंग टीमें शामिल हैं। इसके अलावा खंड स्तर पर भी विभिन्न टीमें परीक्षा के दौरान बच्चों की जांच पड़ताल करते हैं। डीईओ सिहाग ने बताया कि शुक्रवार को दसवीं की परीक्षा के दौरान भी इन सभी टीमों ने जिलेभर के कुल 71 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने भिरडाना गल्र्स स्कूल में दो, जांडलीकलां गर्ल्स स्कूल में पांच एवं भूना के लार्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पांच केस पकड़े। इसके अलावा पीलीमंदौरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पर बोर्ड सचिव की टीम को वहां पर कोई पर्यवेक्षक नहीं मिला। चंदडक़लां परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान बीईओ टोहाना की फ्लाइंग को वहां भी कोई पर्यवेक्षक नहीं मिला। इन दोनों परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट बनाकर भिवानी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। डीईओ दयानंद सिहाग ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तैयारियां की गई हैं और लगातार सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें