फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक हो, फतेहाबाद शहर ओडीएफ प्लस घोषित, बस स्टैंड का शौचालय बताया सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वच्छता के क्षेत्र में फतेहाबाद शहर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अभी तक ओडीएफ का तमगा पाने वाले हमारे शहर ने अब एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। फतेहाबाद शहर को ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है। इसी साल 16-17 जनवरी को फतेहाबाद शहर के निरीक्षण के लिए विशेष टीम आई थी और उसने पूरे शहर में घूम-घूम कर फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा किए गए ओडीएफ प्लस के दावों की जांच की थी।
नगर परिषद प्रशासन द्वारा पिछले दो माह की लगातार मेहनत के बाद शहर के सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प किया गया था। इस काम में स्वच्छ भारत मिशन के इंचार्ज कुमार सौरभ एवं उनकी टीम के मुकेश आदि की सुपरविजन इस कामयाबी के पीछे एक बड़े कारण के रूप में सामने आया। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की हालत सुधारने के बाद दिसंबर में नगर परिषद प्रशासन ने केंद्र सरकार के समक्ष फतेहाबाद शहर को ओडीएफ प्लस का दावा ठोक दिया। जिसके बाद केंद्र की ओर से 16-17 जनवरी को एक विशेष टीम चुपके से फतेहाबाद भेजी गई जिसने अपने स्तर पर शहर के अंदर मौजूद सभी सार्वजनिक शौचालयों की जांच की। जांच में फतेहाबाद बस स्टैंड का शौचालय जांच टीम को सबसे बेहतरीन एवं बेहतर रखरखाव वाला लगा। जिसकी टीम ने तारीफ करते हुए उसे शहर का सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक शौचालय घोषित किया है।
विज्ञापन

डीसी डा. आभीर ने ओडीएफ को बनाया था जन आंदोलन
फतेहाबाद जिले और शहर को ओडीएफ बनाना आसान नहीं था। इसके लिए निवर्तमान डीसी डा. जेके आभीर ने खासे प्रयत्न किए थे। बतौर एडीसी फतेहाबाद जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए उन्होंने इसे एक जन आंदोलन का रूप दे दिया था और वो खुद इस आंदोलन के अगुआ के रूप में सामने आए थे। उनकी ओडीएफ टीम को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार पहले फतेहाबाद का ग्रामीण क्षेत्र और पिछले साल फतेहाबाद शहर ओडीएफ घोषित हुआ। अब स्वच्छ भारत मिशन के इंचार्ज कुमार सौरभ की अगुवाई में फतेहाबाद को ओडीएफ प्लस का प्रमाणपत्र मिलने से साफ हो गया है कि शहर अब स्वच्छता की ओर कदम आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

इन इलाकों के सार्वजनिक शौचालयों की हुई जांच
1. अशोक नगर
2. अशोक नगर टू
3. शक्ति नगर
4. सुभाष नगर
5. बीघड़ रोड़
6. रतिया चुंगी
7. शनि मंदिर
8. पपीहा पार्क
9. बस स्टैंड
10. जोहड़ के पास
11. आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल
12. सरकारी ब्वायज स्कूल
13. लाजपत नगर
14. आरके कालोनी
आंकड़ों की नजर में ओडीएफ प्लस फतेहाबाद
कुल वार्ड : 25
सही रखरखाव : हां
सामुदायिक शौचालय : 10
सार्वजनिक शौचालय : 17
सर्वश्रेष्ठ शौचालय : 1 (बस स्टैंड)
ओडीएफ प्लस के लायक : हां
केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक एलान कर दिया गया है कि फतेहाबाद शहर ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पीछे जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी, नगर परिषद प्रशासन व पार्षदों के साथ साथ शहर की जनता का भी बहुत बड़ा योगदान है। उम्मीद है कि फतेहाबाद वासी इसे यथास्थिति के रूप में रखेंगे।
- कुमार सौरभ, इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें