फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्रोई मंदिर में धूमधाम से मनाया गया सेवक दल का हीरक जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अखिल भारतीय जम्भेश्वर सेवक दल का हीरक जयंती समारोह शहर के सिरसा रोड स्थित बिश्रोई मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव चौधरी दूड़ाराम ने बतौर मुुख्यातिथि शिरकत की। बता दें कि सेवक दल गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलते हुए पिछले 75 वर्षों से समाज की सेवा करता आ रहा है। इस अवसर पर सेवक दल के महासचिव अजमेर गोदारा ने सेवक दल की स्थापना से लेकर अब तक की समाज के उत्थान के लिए की गई गतिविधियों को ब्योरा दिया तथा वर्तमान में सेवक दल की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गोदारा ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर सेवक दल की स्थापना 1944 में हुई थी। इसके बाद से लगातार सेवक दल का कुनबा बढ़ा है तथा समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 मार्च को मुकाम में सेवक दल के लिए एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है जिसमें पूरे देश से सेवक पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम ने सेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि आगामी अमावस पर मुकाम में होने वाली बैठक में सेवकों की आवास संबंधी समस्या का दूर किया जाएगा। सेवक दल की 75वीं वर्षगांठ पर उन्होंने सभी सेवकों को बधाई दी। इस अवसर पर सहदेव कालीराणा हिसार सेवक दल जिलाध्यक्ष, प्रदीप बैनीवाल अध्यक्ष बिश्नोई सभा हिसार, कामरेड बनवारी लाल, भूपसिंह गोदारा, हंस राज गोदारा सेवक फतेहाबाद जिलाध्यक्ष, अनिल पूनिया कोषाध्यक्ष, रामस्वरूप सिहाग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें