अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया पुलिस ने अदालत के आदेश पर सिरसा निवासी महिला की शिकायत पर गांव मढ़ स्थित 13 कनाल 5 मरले जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार जमीन हड़पने की साजिश करने के तहत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की गई है।
अदालत में दायर याचिका में सिरसा निवासी कलावती ने बताया कि उसकी गंाव मढ़ में 13 कनाल 5 मरले जमीन है। कलावती ने बताया कि 30 मार्च 2015 को रणजीत सिंह निवासी गांव पायल जिला लुधियाना पंजाब, राकेश कुमार निवासी गांव मढ़, बलबीर सिंह निवासी गांव लहिल खुर्द तहसील मुनक जिला संगरुर, रामसरन सिंह नंबरदार व सुखविन्द्र सिंह रोपड़ ने साजबाज होकर उसके पति का एक झुठा व फर्जी मुख्तयारनामा तैयार कर 29 मार्च 2015 को अपने नाम उसकी रजिस्ट्री करवा ली। कलावती ने बताया कि उक्त मुख्यतारनामा फर्जी है जबकि उसके पति की मौत 2005 में हो चुकी है। उसने बताया कि उन्होंने उक्त मामले की शिकायत भी पुलिस को दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अदालत ने कलावती के बयानों के आधार पर पुलिस को उक्त पांचों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।