फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से बढ़ी ठंड, किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
सीजन की पहली बरसात और तेज हवाओं ने फतेहाबाद में ठंडक बढ़ा दी। मंगलवार को अलसुबह व सारा दिन रुक-रूककर बरसात होती रही, जिससे सड़कों पर कीचड़ पसर गया, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त होकर रह गया। यह बरसात फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। फतेहाबाद में मंगलवार को 5 एमएम बरसात रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बरसात का इंतजार कर रहे किसानों को मंगलवार को राहत मिली। मंगलवार अलसुबह 4 बजे तेज बरसात हुई तो बाद में दिनभर रुक-रूककर बरसात होती रही। फतेहाबाद, रतिया व भूना में 5 एमएम बरसात रिकार्ड की गई, जबकि टोहाना में बुंदाबांदी ही रही। पूरा दिन सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे, जिस कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोग सर्दी में ठिठुरते दिखाई दिए। बरसात से सड़कों पर कीचड़ पसर गया, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई। मंगलवार को फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बरसात गेहूं, सरसों व चना के लिए जीवनदान है। बरसात न होने की एवज में किसानों की गेहूं की फसल पीली पड़ रही थी, बरसात से अब गेहूं की फसल का तना मजबूत होगा तथा उसमें दाना भी मोटा लगेगा। कृषि उपनिदेशक बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि अगर ओलावृष्टि या तेज हवाएं नहीं चलती तो यह बरसात फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। अभी और भी बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें