अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शहर पुलिस ने वाल्मीकि समाज के लोगों की शिकायत पर एक व्यक्ति के आश्रम में अपराध की नियत से घुसने का मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 निवासी राजकुमार ने बताया कि देर रात्रि किला मोहल्ला निवासी सागर वाल्मीकि आश्रम में घुस गया जिसके बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।