फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय गोयल के पक्ष में आई बीजेपी, डीसी से मिले जिलाध्यक्ष फुलां, सीटीएम के नेतृत्व में शुरु हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बिजली निगम के एसडीओ के साथ मारपीट व बिजली चोरी के मामले में फंसे भाजपा जिला सचिव विजय गोयल के साथ पार्टी आ खड़ी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां बुधवार को इस मामले में उपायुक्त डॉ. जेके अभीर से मिलने सचिवालय पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस मामले में विजय गोयल को पूरी तरह निर्दोष बताया और एसडीओ की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। वेद फुलां की मांग पर डीसी अभीर ने तुरंत एक कमेटी बनाते हुए जांच के आदेश दे दिए। इस जांच कमेटी का नेतृत्व सीटीएम देवीलाल सिहाग को सौंपा गया है और एक्सईन शमशेर सिंह और लेखा अधिकारी को जांच कमेटी का सदस्य बनाया गया।

विजय गोयल के पड़ोस में पहुंची जांच टीम, लोगों के बयान दर्ज
बुधवार दोपहर बाद ही जांच टीम भाजपा नेता विजय गोयल के भट्टू रोड स्थित निवास के पड़ोस में पहुंची। इस दौरान जांच टीम के मुखिया सीटीएम देवीलाल सिहाग व एक्सईन शमशेर सिंह ने आसपास के दुकानदारों और पड़ोसियों से बंद दरवाजे के पीछे बयान दर्ज किए। हालांकि, इस दौरान निगम के पीड़ित एसडीओ भजन सिंह भी टीम के साथ रहे लेकिन बयान दर्ज करते समय वह बाहर ही मौजूद रहे। टीम ने इस मौके पर विजय गोयल के मकान का भी बाहर से निरीक्षण किया। एसडीओ भजन सिंह से भी घटना वाले दिन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


विजय गोयल की मां व परिजनों ने मारपीट के लिए एसडीओ से मांगी माफी
सीटीएम देवीलाल सिहाग एवं जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही भाजपा जिला सचिव विजय गोयल की मां व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विजय गोयल की बुजुर्ग मां ने इस दौरान एसडीओ भजन सिंह को अपने पास बुलाया और उनसे हाथ जोड़कर मारपीट की घटना के लिए माफी मांगी। हालांकि, एसडीओ भजन सिंह व एक्सईन शमशेर सिंह ने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा। जांच टीम के मुखिया सीटीएम देवीलाल सिहाग ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मैंने इस मामले की जानकारी ली है। बिजली निगम की टीम को विजय गोयल के आने से पहले खुद मीटर कनेक्शन काटने की जरूरत क्या थी। विजय गोयल शहर के सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके घर जाकर बिजली टीम का इस तरह का व्यवहार संदिग्ध लगा। इस मामले में उपायुक्त से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।’
विज्ञापन

वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद

उपायुक्त डॉ. जेके अभीर की ओर से इस मामले में एक जांच टीम का गठन किया गया है। इसमें मेरे अलावा बिजली निगम के एक्सईएन शमशेर सिंह और लेखाकार को शामिल किया गया है। कई लोगों से बयान लिए हैं। जल्द ही रिपोर्ट डीसी को सौंप दी जाएगी।
देवीलाल सिहाग, सीटीएम, फतेहाबाद

भाजपा नेता और एसडीओ विवाद....
जिला सचिव के पक्ष में आई बीजेपी, डीसी से मिले जिलाध्यक्ष, सीटीएम के नेतृत्व में जांच शुरू
कमेटी ने गोयल के पड़ोस में जाकर लिए लोगों के बयान, मां और परिजनों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले, पार्टी विजय गोयल के साथ, एसडीओ की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें