फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती 10 से 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 10 से 18 जुलाई के बीच विभिन्न पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। हिसार में होने वाली इस भर्ती में फतेहाबाद, सिरसा, हिसार व जींद के युवा भाग ले सकेंगे। इसके लिए निर्धारित समय अवधि में पंजीकरण करवा चुके युवाओं को भर्ती होने का मौका मिलेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा चार जिलों के उम्मीदवारों के लिए जनरल ड्यूटी सैनिक, लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी पदों पर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं का 11 मई से 24 जून तक ऑनलाईन पंजीकरण किया गया था। पंजीकृत युवाओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जिन्हें डाउनलोड करके युवा भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। युवा एडमिट कार्ड को मोड़ें नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के कारण भर्ती के लिए करवाई जाने वाली 1.6 किलोमीटर की दौड़ कच्चे व पक्के रोड पर करवाई जाएगी। इसलिए सभी युवाओं को जूते पहनकर आने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने वाले युवा दसवीं व बारहवीं का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। युवा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अविवाहित प्रमाण पत्र भी साथ लाएं जो छह माह से ज्यादा पुराने ना हों। एनसीसी धारक के लिए मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसी प्रकार खिलाड़ी अपने मूल खेल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक, जिला खेल अधिकारी द्वारा जारी किया गया ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी साथ लाएं जो दो साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। सैनिक, भूतपूर्व सैनिकों व विधवा के पुत्र के लिए संबंध प्रमाण पत्र की ओरिजनल कॉपी साथ लानी अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाएं और सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ किसी प्रधानाध्यापक या सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित की गई दो-दो प्रतियां भी साथ लेकर आएं। इसके अलावा अभ्यर्थी नए खिंचवाए हुए अपने 20 रंगीन फोटो भी साथ लाएं जिन पर उनका नाम और जन्म दिनांक छपे हों। सिख उम्मीदवारों के फोटो पगड़ी व पटका में होने चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट से भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें