फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में शुरू हुई सफाई, जेसीबी की मदद से सारे डम्पिंग प्वाइंट साफ, बिमारियों की रोकथाम को डाला गया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
15 दिनों के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार फतेहाबाद शहर में सफाई कर्मचारी वापस अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। शुक्रवार अलसुबह से ही नगर परिषद कर्मचारी अपने-अपने अलाट किए इलाकों में पहुंच गए और शहर की सफाई का काम शुरू कर दिया। इस बीच सेनेटरी इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में नगर परिषद कर्मचारियों की विशेष टीम ने शहर के अंदर स्थित डंपिंग प्वाइंट्स पर जेसीबी की मदद से सारा कचरा उठवा दिया। कचरा उठवाने के बाद सभी डंपिंग प्वाइंट्स पर नगर परिषद की ओर से चूना भी डाला गया ताकि बीमारियां ना फैल सकें।
अलसुबह नगर परिषद कार्यालय में एक अजब नजारा देखने को मिला। कुछ दिन पहले हड़ताल के दौरान नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय में खड़े ट्रैक्टरों के टायरों की हवा निकाल दी थी ताकि नप प्रशासन सफाई के लिए इनका उपयोग ना कर सके। शुक्रवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद जब नगर परिषद कर्मचारियों ने सफाई के लिए ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया तो उन्हें याद आया कि इन दोनों ट्रैक्टरों की तो हवा उन्होंने ही निकाल दी थी। इसके बाद आनन-फानन में कहीं से एक रेहड़ी पर हवा भरने वाली मशीन को लाद कर लाया गया और ट्रैक्टरों में दोबारा हवा भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के बाद पहले दिन डम्पिंग प्वाइंट्स पर लगाया सबसे अधिक जोर
वीरवार सांय नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही नगर परिषद के अधिकारियों ने बैठक कर सफाई करवाने के लिए रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मचारी अलसुबह ही गलियों में पहुंचकर सफाई का काम शुरू कर दें और जितनी जल्दी हो सकेगा, गलियों का कचरा रेहडिय़ों में लादकर कचरा डंपिंग प्वाइंट्स पर पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार को जेसीबी की मदद से ही सारे डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाया जाएगा। इसी रणनीति के तहत ही काम शुरू हुआ और शुक्रवार सांय पांच बजे तक बीघड़ रोड पर बैंक आफ महाराष्ट्र के पास के कचरा प्वाइंट को छोड़कर शेष सभी जगह से कचरा उठा लिया गया। यहां पर शुक्रवार सुबह ही किसी ने आग लगा दी थी जिसके कारण यहां का कचरा नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें