फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 10 दिन में जांचनी होंगी 1200 स्कूल बसें, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Sat, 13 Apr 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित उपायुक्त राहुल नरवाल, स
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रदेश भर के जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, आरटीए सचिवों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। अगले 10 दिन में जिले के 240 प्राइवेट स्कूलों के 1200 वाहनों को चेक किया जाए।
विज्ञापन

नियम की पालना न करने वालों के खिलाफ तत्परता से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वे खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। अगर काम नहीं होता है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान न करे, लेकिन अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो मैनेजमेंट व स्कूल से पहले संबंधित ऑफिसर के खिलाफ पहले कार्रवाई होगी।

एक साल में 385 बसें ही जांची, 115 के काटे चालान
वीसी के बाद उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि जिलास्तरीय रोड सुरक्षा कमेटी की समय-समय पर बैठकों का आयोजन होता है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक आरटीए व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 115 बसों के चालान किए गए है। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर द्वारा 385 बसों को चेक किया गया है। 12 अप्रैल को आरटीए कार्यालय व पुलिस विभाग द्वारा 63 से भी अधिक स्कूल बसों को चेक किया गया जिसमें से 28 बसों के चालान किए गए तथा 7 बसों को जब्त किया गया तथा एक लाख 26 हजार रुपये जुर्माना राशि राजस्व के रूप में प्राप्त की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एसडीएम राजेश कुमार, आरटीए सचिव एवं डीएमसी संजय बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें