फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाडिय़ों के लिए नकद पुरस्कार हेतु आवेदन 22 फरवरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के वर्ष 2016-17 (1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017) के लिए जूनियर व सब-जूनियर श्रेणी, वर्ष 2017-18 (1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018) व 2018-19 (1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2018) तक की खेल उपलब्धियों के आधार पर कैश अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि नकद पुरस्कार के आवेदन पत्र का नमूना विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एचएआरवाईएएनएएसपीओआरटीएस डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। वर्ष 2016-2017, 2017-18 व 2018-19 में जिला फतेहाबाद के जिन खिलाडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हो तथा जिन खिलाड़ियों द्वारा अब तक अपने आवेदन पत्र जमा नहीं करवाए गए है, वे खिलाड़ी 22 फरवरी 2019 तक भोडिय़ा खेड़ा खेल स्टेडियम फतेहाबाद अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां, खेल प्रमाण पत्र सहित, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता के दौरान नशीली दवाओं का सेवन न करने बारे सत्यापित हलफनामा, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन नंबर, बैंक खाता नंबर, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड व यूनिक कोड आदि आवेदन पत्रों के साथ लगाना अनिवार्य होगा। 22 फरवरी के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें