फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायुक्त ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने शुक्रवार को कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा ई-दिशा केंद्र आदि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने यहां रिकॉर्ड की चेकिंग की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ आभीर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों तथा अपने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। रिकॉर्ड को दुरुस्त रखें। नियमित ड्यूटी अनुसार निरीक्षण भी करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सेवा अधिकार अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं को समयबद्ध सेवाओं को नागरिकों को उपलब्ध करवाएं। प्राथमिकता के आधार पर होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द निपटाएं। किसी कार्य के लिए नागरिकों को चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि विभिन्न केसों से संबंधित नये सर्कुलर भी अपने पुस्तकालय में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उनका हवाला केस में दिया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि वे सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का निपटान शीघ्र करें और समय-समय पर पोर्टल को अपडेट रखें। उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, एसीआर रिकॉर्ड, स्टोर, वाहन पंजीकरण रिकॉर्ड, लंबित मामलों, स्कैनिंग रूम, रिकॉर्ड रूम सहित कार्यालय के अन्य लेखा जोखा संबंधी रिकॉर्ड की चेकिंग की और अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें