फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर से उछली इनोवा ने सड़क किनारे खड़े बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर पर उछली इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नेशनल हाइवे स्थित गांव खाराखेड़ी के पास वीरवार की देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल कराया जहां गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हनुमान निवासी गांव खासा पठाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव खासा पठाना का विनोद खेदड़ थर्मल प्लांट में नौकरी करता था। वीरवार शाम को वह किसी काम से अपने दोस्त के साथ गांव खाराखेड़ी आया हुआ था, दोनों नेशनल हाईवे के नजदीक खड़े आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान हिसार की तरफ से आई एक तेज रफ्तार इनोवा कार स्पीड ब्रेकर से उछलने के कारण असंतुलित होकर सीधी विनोद में आ लगी। इनोवा की जोरदार टक्कर से विनोद गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल कराया गया जहां उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि मृतक के दोस्त रविंद्र के बयान पर इनोवा कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें