फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री से भरे 3 ट्रकों व 150 सेवादार रूणेचा धाम के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
बाबा रामदेव सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को अनाज मंडी शेड से खाद्य सामग्री से भरे 3 बड़े ट्रकों व 150 सेवादारों को रूणेचा धाम के लिए समाजसेवी आशाराम ओसवाल ने झंडी दिखाकर बाबा रामदेव महाराज के समाधी स्थल रूणेचा धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर श्री बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से प्रधान रमेश जोइया ने समिति सदस्यों के साथ ट्रस्ट के संरक्षक भजन लाल व प्रधान मंगत राम लालवास को पटका व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संरक्षक भजन लाल व प्रधान मंगत राम लालवास ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पिछले आठ सालों से रूणेचा धाम में भादवा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देसी घी का भोजन का भंडारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रूणेचा धाम में यह भंडारा 22 अगस्त भादवा शुद्धि एकम से शुरू होकर 31 अगस्त भादवा शुद्धि दशमी तक हरियाणा धर्मशाला फलौदी रोड रूणेचा धाम में चलेगा। इस अवसर पर भजन लाल, मंगत राम लालवास, रमेश जोइया, रामस्वरूप पंवार, मुकेश नारंग, रामसिंह, जोनी गहलोत, राजकुमार पंवार, सुभाष चंद, सुरेंद्र गहलोत, विशाल सिंह, ओमप्रकाश, बाजिया, राजेश गहलोत, चत्तर सिंह, पृथ्वी सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश, ओमप्रकाश, शीशपाल, धर्मपाल, भूपसिंह, सुंदर धारनियां, दलबीर सिंह, सुंदर दहिया, राजाराम, वेदप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें