फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने दिया एनएचएम कर्मचारियों के धरने को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कर्मचारियों द्वारा अपनी उचित मांगों को लेकर गत 5 फरवरी से शुरू हुई हड़ताल के 14वें दिन पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएम की जो जायज मांगे हैं। उन्हें सरकार को तुरंत प्रभाव से मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते आज कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी होनी चाहिए। इस मौके पर एनएचएम यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि हमारी मांगों पर सरकार कोई कदम नहीं उठाती तो आगामी 72 घंटे तक लगातार धरना दिया जाएगा उनके बाद भी यदि सरकार ना मानी तो अनशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमितिकरण, सेवा सुरक्षा, समय पर एकमुश्त वेतन का भुगतान, सातवां वेतन आयोग लागू करना, टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों की सेवा बहाली, पिछले हड़ताल के दिनों के वेतन भुगतान, वर्दी भत्ता एवं सेवा नियमों में संशोधन करने की मांग को लेकर यूनियन अपने हक मांग रही है। इस मौके राजपाल भाम्भू, इंद्र सिंह, डा. कौशल शर्मा, डा. सुनील मैहता, नरेंद्र खरब, डा. अतुल गिजवानी सिरसा, विक्रम सोनी, डा. अमित बतरा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें