फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदाखिलाफी के विरोध में सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद के सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी और अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर 2016 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों पर संशोधित पेंशन 10 जनवरी 2018 के आदेश को बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, नगरपालिकाओं, सहकारी संस्थाओं सहित सरकार के सभी विभागों में तुरंत लागू किया जाए। 29 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने सरकार से मेडिकल भत्ता 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार करने, कोयूटिड पेंशन की रिकवरी 15 साल की बजाय 12 वर्षों में सभी कर्मचारियों पर एक समान करने, फैमिली पेंशनरों को भी एलटीसी की सुविधा देने की भी मांग की। इसके अलावा संघ ने कैशलेस सुविधा पेंशन में बिना कटौती के सभी बीमारियों पर सरकारी दरों पर लागू करने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा 26 दिसम्बर को डीईओ कार्यालय पर तथा 2 जनवरी को नहर विभाग कार्यालय पर भी धरना दिया जाएगा। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, भट्टू ब्लाक प्रधान सुभाष बुढानिया, ब्लाक प्रधान बेगराज, पूनमचंद रत्ति, हंसराज सचिव रतिया ब्लाक, मोमन राम शर्मा, महेंद्र रत्ति, धर्मपाल भूना, भोला सिंह सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें