फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नु में एडमिशन 15 जुलाई तक : यामिनी शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नु में एडमिशन 15 जुलाई तक : शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इग्नु स्टडी सेंटर (1031) की कोर्डिनेटर यामिनी शर्मा ने बताया कि इग्नु में जुलाई 2018 सत्र के लिए दाखिले 15 जुलाई 2018 तक होने हैं। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र मात्र 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट के साथ ऑफलाइन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक कोर्डिनेटर डॉ. सीता राम शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से कॉलेज में रेगुलर पढ़ाई नहीं कर सकते है, उनके लिए सटीक विकल्प है। इग्नु में बीए, एमए व अन्य प्रकार के काफी कोर्स हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कोर्स के विषयों हेतु रि-रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इस अवसर पर देवी लाल, दिलसुख, रामनिवास, संदीप, कोमल, हंसराज, प्रोमिला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें