फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए नागरिक बरते अतिरिक्त सावधानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया और डेंगू बचने के लिए बरतें सावधानियां : बंसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए फतेहाबाद में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हनुमान सिंह ने कहा कि वे इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरते। मलेरिया व डेंगू से बचाव के सरल उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम के दौरान ज्यादातर कूलर बिना पानी के इस्तेमाल करें या कूलर सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। बारिश के मौसम के दौरान छतों पर पड़े टायर व अन्य सामान, जिसमें पानी इकट्ठा हो सकता है, को छत से हटाएं, ताकि मलेरिया व डेंगू के मच्छर पैदा ना हो सके। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर के आसपास बने पानी के गड्ढों में पानी इकट्ठा ना होने दे। छोटे गड्ढों को खुद मिट्टी से भर दे व बड़े गड्ढों को वार्ड के पंच, सरपंच, पार्षद के सहयोग से मिट्टी से भरवाएं। नालियों की साफ-सफाई करवाएं व जहां रुका पानी निकालना संभव ना हो वहां काला तेल अथवा टैमीफॉस दवा डालनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाए और मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें