फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुरा में 100 एकड़ की पराली की गांठों में लगी आग

विज्ञापन
चांदपुरा में पराली की गांठों में लगी आग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। जाखल खंड के गांव चांदपुरा की व्यायामशाला में रखी पराली की गांठों में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। करीब 100 एकड़ की पराली से बनाई गई गांठें जलकर राख हो गई। जाखल व आसपास के क्षेत्रों से बुलाई गई दमकल की एक गाड़ी के सहारे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इसी बीच करीब 500 एकड़ की पराली की गांठों को जेसीबी व ट्रैक्टरों के सहारे घटनास्थल से दूर कर दिया गया, जिससे उनको जलने से बचा लिया गया। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दरअसल, पराली प्रबंधन करने वाली एक निजी कंपनी ने कृषि विभाग की मदद से पराली की गांठों को रखने के लिए गांव चांदपुरा की व्यायामशाला में जगह ली हुई थी। यहां 600 एकड़ से ज्यादा की पराली से बनाई गई गांठें रखी हुई थी। इन गांठों को जल्द ही यहां से उठाकर ले जाने की प्लानिंग हो रही थी। इसी बीच बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों से गांठों में आग लग गई। देखते ही देखते करीब 100 एकड़ की पराली की गांठों का ढेर धधकने लगा। आग की लपटें देखकर कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड के नंबर पर सूचना दी। इसी बीच कर्मचारियों ने ट्रैक्टरों के सहारे वहां रखी बाकी गांठों को हटाना शुरू किया। इतने में ही दमकल विभाग के कर्मचारी अमरीक सिंह, बिरेंद्र नैन पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। करीब पांच घंटे बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
जल्द ही गांठों को उठाकर ले जाने वाले थे कर्मचारी
निजी कंपनी के मालिक पंजाब के लेहरा गागा निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पराली प्रबंधन मुहिम के तहत गांठों को व्यायामशाला में रखवाया हुआ था। जल्द ही इन गाठों को यहां से उठाया जाना था। मगर इसी बीच आग लगने से करीब 100 एकड़ की पराली की गांठे जल गईं है। इससे काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें