फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 11 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और संक्रमित से अधिक स्वस्थ हो रहे हैं। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण दर दो फीसदी रही है। वहीं 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 11 स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 46 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को फतेहाबाद क्षेत्र में कोरोना के दो, रतिया में तीन, भट्टूकलां में दो, बड़ोपल में एक और भूना में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वीरवार को कोरोना के 496 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 308 सैंपल आरटीपीसीआर और 188 सैंपल रेपिड एंटीजन के लिए गए है। आरपीसीआर के 308 सैंपलों की रिपोर्ट लैब से आज आएगी।
कोरोना के जिले में अब तक मिल चुके केस
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर 5202
टोहाना शहर 2619
रतिया 3522
भट्टूकलां 3200
बड़ोपल 1209
भूना 2542
जाखल 1643
मात्र 489 लोगों ने ही करवाया टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। वीरवार को जिले में 489 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को 218 किशोरों, 191 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने टीकाकरण करवाया है। 191 किशोरों ने ही कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84111 63855
45 से 59 साल 143838 118271
18 से 44 साल 401635 262468
15 से 17 साल 37502 8185
कोट
टीकाकरण कैंप सभी जगह लग रहे है लेकिन लोग टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। स्कूलों में भी किशोर टीकाकरण नहीं करवा रहे है। इसके पीछे वजह ये भी है कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोग टीकाकरण करवाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें