फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं की बिजाई में 10 दिन का समय शेष किसानों को नहीं मिल रही डीएपी खाद

Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गेहूं और सरसों की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। जिसके कारण किसानों को खाद केंद्रों पर खाद के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खाद केंद्रों के बाहर किसानों की लंबी कतार को देखते हुए खाद वितरण करने वाले कर्मचारी किसानों को दो या तीन बैग प्रति किसान वितरित कर रहे हैं ताकि कोई भी किसान खाद केंद्र से खाली हाथ घर न जाएं।
विज्ञापन

फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी स्थित निजी दुकान पर 1500 डीएपी के बैगों का वितरण किया गया। जिस दौरान किसानों की भीड़ रही। खाद के रैक की सूचना पाकर किसान सुबह से ही दुकान के बाहर आकर खाद वितरण का इंतजार करने लगे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें डीएपी खाद मिल सकी। अनाज मंडी में डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान ने आत्मा राम, विनोद धारणिया, सुखराज, दीपक, रणजीत और रोशन लाल आदि ने बताया कि धान की कटाई का काम अब मात्र 30 से 35 प्रतिशत ही शेष बचा है।
ऐसे में किसान रबी की फसलों की बुवाई करने के लिए खेत को तैयार कर रहे हैं। जिसको लेकर किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई में अभी 10 दिनों का समय शेष बचा है। ऐसे में बिना डीएपी के गेहूं की बिजाई संभव नहीं है। डीएपी को लेकर सरकार की ओर से कोई बेहतर व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जिन किसानों को जरूरत है। दो से तीन कट्टे ही डीएपी मिल रही है। किसानों को डीएपी खाद की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें