फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम में होली और दिवाली के पर्व पर दो बार मेला लगता है। इस मेले में जिले के साथ ही दूसरे जिले और राज्यों से भी लोग मत्था टेकने आएंगे।
दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम में एक नवंबर को मेले का आयोजन होगा। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इनके लिए रोडवेज ने भी तैयारी की ली है। फतेहाबाद और भट्टू बस स्टैंड से मेले में जाने के लिए सुबह से ही बसों का संचालन होगा।
गांव ढिंगसरा में मेले के लिए विशेष बस चलाई जाएगी। फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बने बस स्टैंड और भट्टू कलां के बस स्टैंड से ही यह बस से सुबह से शाम तक निरंतर चलती रहेगी। बस स्टैंड पर हर समय दो बसें खड़ी रहेंगी। इनमें सवारियों की संख्या पूरी होते ही बस को चला दिया जाएगा। करीब 10 विशेष बसें चलाई जाएंगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
फतेहाबाद बस स्टैंड और भट्टू कलां बस स्टैंड से मेले के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। बस स्टैंड पर हर समय दो बसें खड़ी रहेंगी। इन बसों में सवारियों की संख्या पूरी होते ही बस को चला दिया जाएगा। निगरानी करने के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। करीब 10 विशेष बसें चलाई जाएंगी ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - सुभाष ढांड, रोडवेज प्रबंधक, फतेहाबाद।