सोनू ने बताया कि उसके पांच साल के बेटे को बुखार के कारण दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। वह शिशु वार्ड में भर्ती था। बिस्तर पर चादरों को बदला नहीं गया।
बिस्तर में से सफेद रंग के छोटे-छोटे कीड़े मरीज को परेशान कर रहे थे। सोनू ने शिकायत की पर स्टाफ ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय को दी।
इसके बाद पीएमओ डॉ. एमएम शर्मा को तलब किया गया। शिकायत के बाद दोपहर में बिस्तर को वार्ड से बाहर निकाल कर अस्पताल की छत पर रख दिया गया।
पीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि वार्ड में जिन सफाई कर्मियों की डयूटी थी उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा सफाई कर्मियाें की ड्यूटी भी बदल दी गई है।