फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टरों में अब तक नहीं हुई फॉगिंग

Fri, 27 Sep 2013 05:36 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डेंगू, मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नगर निगम के साथ-साथ आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) भी खफा है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि विभाग ने अभी तक सेक्टराें में फॉगिंग ही शुरू नहीं की। ऐसे में डेंगू व मलेरिया पर कैसे रोक लग पाएगी, जबकि नगर निगम सफाई कर्मियों की एक सप्ताह तक चली हड़ताल एवं एक दिन हुई बारिश से स्थिति पहले से ही खराब है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 आरडब्ल्यूए के सचिव सुबोध नागपाल ने बताया कि सेक्टर में लोग बुखार से लगातार पीड़ित हो रहे हैं। कई लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन विभाग ने मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए अभी तक फॉगिंग नहीं कराई है, जबकि इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग को दो बार पत्र लिखा जा चुका है। विभाग ने यह भी बताना उचित नहीं समझा कि फॉगिंग कब होगी।
सेक्टर-चार/आर के प्रधान हरवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां एक तरफ झुग्गियां बसी हुई हैं, जबकि दूसरी तरफ गंदा नाला बह रहा है। ऐसे में बीमारी फैलने का अधिक भय है। सेक्टर में कई लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी सेक्टर में झांकने तक नहीं आया है। बृहस्पतिवार को सिविल सर्जन को पत्र लिखकर फॉगिंग कराने का आग्रह किया जाएगा, ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। उधर, जिला डेंगू एवं मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि बुखार के मरीजाें की संख्या बढ़ रही है। सभी मरीजाें की डेंगू जांच की जा रही है।
विज्ञापन



------------------------
उपायुक्त को डेंगू वार्ड में मिली गंदगी
-बीके अस्पताल में बुखार के मरीजों का तांता लगा हुआ है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। डेंगू को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें वार्ड में गंदगी दिखाई दी। इसको लेकर उपायुक्त ने पीएमओ को फटकार लगाई। उपायुक्त ने बताया कि डेंगू व मलेरिया को लेकर किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन को इसके स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



डेंगू के कंफर्म मरीज: 98
संभावित मरीज: 545
मलेरिया के कंफर्म मरीज: 770
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें