फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 04 Nov 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर मंगलवार को बहनों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए रेलवे एवं रोडवेज ने विशेष इंतजाम किए हैं। रोडवेज लांग रूटों पर 30 अतिरिक्त बसें चला रहा है तो रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


भाईदूज स्पेशल यह ट्रेन 5 नवंबर को निजामुद्दीन स्टेशन से पलवल तक चलेगी। निजामुद्दीन से चल कर यह फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर सुबह 11:46 पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार दोपहर को पलवल से निजामुद्दीन के लिए चलेगी, जो ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर 2:36 पर पहुंचेगी। इस बात की जानकारी रेलवे प्रशासन ने दी है। महिलाओं को भीड़भाड़  से राहत दिलाने के लिए यह ट्रेन चलाई गई है। इसके अलावा एक ट्रेन लेडिज स्पेशल है।
विज्ञापन


उधर, रोडवेज ने आम दिनों की तुलना में भाईदूज के लिए 30 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। यह सभी लंबे रूट की हैं। ये बसें अलीगढ़, वृंदावन, मथुरा एवं आगरा की ओर जाएंगी। यह सहूलियत तो दी गई है। लेकिन किसी में बहनों के लिए किराया माफ नहीं है।

हां, 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं से रोडवेज इस मौके पर आधा किराया लेगा। लांग रूट की ये बसें सुबह 4 बजे से चलेंगी। जबकि दिल्ली के लिए सिटी बसें सुबह 5 बजे से चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें