फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2013 11:56 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला के परिजनों की ओर से ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद सारन पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव अरहोली के रहने वाले विरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने दो वर्ष पहले अपनी लड़की शबनम की शादी जिला हरदोई के ही घोड़ीयर गांव निवासी वीरेश के साथ की थी।

वीरेश फरीदाबाद में किसी वर्कशॉप में काम करता था। वह शबनम को भी फरीदाबाद ले आया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति वीरेश, सास माया, ससुर रणवीर सिंह, वीरेश का फूफा महावीर सिंह शबनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने साजिश रचकर 29 सितंबर की रात 11 बजे शबनम से उसके पास फोन कराया कि उसके सुसराल वालों को 50 हजार रुपये दे दो नहीं तो ये लोग उसे जान से मार देंगे। आरोप है कि उसी रात शबनम के सुसराल वालों ने उसे जान से मार दिया।

उसके बाद 30 सितंबर की सुबह उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति वीरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें