फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह क्लीनिकों पर छापा

Sun, 27 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को लकड़पुर इलाके में छापेमारी की।
विज्ञापन


अवैध रूप से चल रहे छह क्लीनिकों पर छापे मारे। इनमें से दो क्लीनिकों का संचालन एक ही डॉक्टर कर रहा था। बिना किसी डिग्री के ही इन क्लीनिकों को चलाया जा रहा था। विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बीके अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक ने इस बात की जानकारी दी। विभाग की टीम को अचानक आया देख इनके संचालक तुरंत मौके से फरार हो गए। टीम ने इन क्लीनिकों से दवाइयां भी बरामद कर ली हैं। थाना सूरजकुंड पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर बाबूलाल, बालकिशन वर्मा, निर्मल, एके विश्वास और बीके राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी डॉक्टरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें