फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Mon, 04 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार को जगह-जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। वर्कशॉपों से लेकर बड़ी फैक्ट्रियों तक में हर जगह भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। लोगों ने मशीनों की पूजा की। इस दौरान फैक्ट्रियों में कामकाज बंद रहा। लोहा मंडी में पूजन के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


सेक्टर-सात में उद्यमी श्रीराम अग्रवाल के आवास पर गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। एनएच-पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर आचार्य संतोष जी महाराज ने पूजन कराया।

यहां महिला मंडल की भजन-कीर्तन मंडली ने भजन गाए। पूजा के बाद भक्तों ने गोर्वधन की सात-सात परिक्रमाएं कीं। मंदिर के प्रधान ललित गोसांईं ने गोवर्धन पूजा की महिमा बताई।
विज्ञापन


उधर, सेक्टर आठ की स्कूल बेल्ट स्थित महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा भंडारा हुआ। मंदिर की महिला जागरण कमेटी ने भगवान कृष्ण के भजन गाए। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनधीर सिंह मान थे।

इस दौरान वासुदेव अरोड़ा, दीपक  छाबड़ा, महेश गुप्ता, आरके शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, नरेश शर्मा, सुशील गुलाटी, गिर्राज गुप्ता, आरएस डागर, वीके गुप्ता, तिलकराज शर्मा, एलएस वर्मा, बीएल पाठक व गयालाल गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें