फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पत्नी से धोखाधड़ी में सात साल कैद

Thu, 03 Oct 2013 11:12 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी एनआरआई पत्नी से रुपये ऐंठने, धोखे से तलाक लेने और तलाक के बाद भी शारीरिक संबंध बनाने के मामले में बृहस्पतिवार को दोषी करार देते हुए सात साल की कैद और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश मामले के अनुसार, यूके की निवासी बैजयंती ने 19 फरवरी 2010 को पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि वह वर्ष 2004 में भारत भ्रमण के लिए आई थी।

उसकी मुलाकात गांव भुआपुर निवासी अनिल से हुई, दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद वह वापस यूके चली गई थी, लेकिन 5 मई 2005 को लौट कर उसने अनिल से शादी कर ली। बैजयंती का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले उससे पैसे ऐंठने लगे।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में अनिल ने उसे बताए बिना धोखे से तलाक ले लिया, लेकिन इसके बाद भी पैसे ऐंठते रहे और अनिल उससे शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। सच्चाई पता चलने पर पुलिस से शिकायत की गई।

पुलिस ने अनिल, उसके भाई विनोद और अन्य परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी पति के भाई विनोद केे  अदालत में पेश न होने पर उसे इसी वर्ष 22 मार्च को भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें