फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट कोलंबस ने जीती रूस में सीरीज

Thu, 03 Oct 2013 08:38 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग स्थित सेंट कोलंबस स्कूल की टीम ने रूस में क्रिकेट की त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा कर लिया। टीम रूस से सीरीज जीतकर बुधवार को वापस लौट आई।
विज्ञापन


सीरीज का पहला मैच सेंट कोलंबस टीम व रूस की व्हाइट क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। जिसमें व्हाइट क्रिके ट टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।

सेंट कोलंबस स्कूल की टीम ने 17 ओवर में ही 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से अंकित भड़ाना ने 53 गेंदों पर 70 रन बनाए। जबकि रवि भड़ाना ने 45 गेंदों पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा मैच, अराबात स्पोर्ट्स क्लब रूस व सेंट कोलंबस के बीच खेला गया। इसमें अराबात स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 20 ओवरों में 155 रन का स्कोर बनाया। सेंट कोलंबस स्कूल की टीम ने 19 ओवरों में ही 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में सोहेल ने 19 गेंदों पर 31 रन का स्कोर बनाया।

जबकि वसीम ने 20 गेंदों पर 41 रन का स्कोर बनाया। तीसरा मैच रेड क्रि केट टीम रूस के साथ खेला गया। इसमे सेंट कोलंबस की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 211 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें अमन रावत ने 27 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। रेड क्रिकेट टीम 106 रन पर ही आउट हो गई।
विज्ञापन


सीरीज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अमन रावत व गेंदबाज का खिताब कुस्मित भड़ाना को मिला। बुधवार को स्कूल में टीम की जीत पर विजय दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसीपल संगीता भाटी ने पूरी क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें