फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर दर्ज हो बाल शोषण का मामला: जांगिड़

Wed, 04 Sep 2013 05:35 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी दो स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ फरीदाबाद अभिभावक एकता मंच बच्चों के शोषण का मामला दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मंच के प्रधान एडवोकेट एनएल जांगिड़ ने दी। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद मंच ने नाबालिग बच्चों से स्कूल में मजदूरी कराने के मामले को लेकर स्कूल व शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को मंच के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त बलराज सिंह मोर से मुलाकात की। बताया कि बच्चों से पानी की टंकी साफ करवाना हरियाणा शिक्षा नियमावली-2003 का उल्लंघन है। सीधे तौर पर प्रधानाचार्य पर ही कार्रवाई बनती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर बच्चों के शोषण का मामला दर्ज करवाने की मांग की। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगने के बाद आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि वह खुद भी स्कूल का निरीक्षण करेंगे। दिन भर इस मामले से दूर रहने के लिए तरह-तरह के दबाव भी आए हैं। मामला गरीब बच्चों से जुड़ा है इसलिए मंच पीछे नहीं हटने वाला। इस मामले से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भी अवगत कराया जाएगा। जिससे अदालत यह जान सके कि हमारी सरकारी शिक्षा की दुर्गति क्यों हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें