फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी आरटीआई का गोलमोल देते हैं जवाब

Wed, 07 Aug 2013 05:33 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूचना आयुक्त नरेश गुलाटी मंगलवार को फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने सूचना न मिलने संबंधी 15 मामलों की बंद कमरे में सुनवाई की। ये सभी मामले हुडा से संबंधित हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में हुई सुनवाई में सात मामलाें में अधिकारियाें से जवाब मांगा गया। हुडा को पहले ही सूचना देने में फिसड्डी माना जा चुका है। सुनवाई के दौरान आरटीआई कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी एक-एक कर समस्याएं बताईं। आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्मदत्त ने सूचना आयुक्त से शिकायत की कि अधिकांश अधिकारी आरटीआई का जवाब देने में आनाकानी करते हैं। जवाब इस तरह गोलमोल दिए जाते हैं कि उससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती। जब अधिकारियाें की शिकायत सूचना आयुक्त से की जाती है तो वह भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते। यहां तक कि अधिकारियाें से जवाब तक नहीं मांगा जाता।
एसोसिएशन ने मांग रखी है कि बीपीएल कार्ड धारकों से शुल्क मांगने वाले अधिकारियाें पर कार्रवाई की जाए। साथ ही जो अधिकारी सूचना देने में लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर जुर्माना हो। इस पर गुलाटी ने कहा कि आरटीआई के जो नियम हैं उनका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें