फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुड़गांव नहीं जाएगी फरीदाबाद की बिजली

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अब फरीदाबाद जिले की लगभग 50 मेगावॉट बिजली गुड़गांव नहीं जाएगी। गुड़गांव को महेंद्रगढ़ के पावर जनरेशन सबस्टेशन से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्थित पावर जनरेशन सबस्टेशन का संचालन शुरू हो गया है। इस सबस्टेशन से गुड़गांव के काफी बड़े इलाके को बिजली मिलेगी। बिजली निगम के अनुसार, गुड़गांव को अभी तक फरीदाबाद के समयपुर स्थित पावर स्टेशन से काफी मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। जिसे किस्तों में कम किया गया है। महेंद्रगढ़ सबस्टेशन के शुरू होने के बाद यह अंतिम हिस्सा था, जिसे खत्म कर दिया गया है।

फरीदाबाद को भी सप्लाई की तैयारी
महेंद्रगढ़ के धनौंदा में स्थित गैस पावर सबस्टेशन से गुड़गांव के दौलताबाद स्थित सबस्टेशन को सीधे तौर पर जोड़ा गया है, जिससे गुड़गांव को बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली निगम के अनुसार, इस सबस्टेशन से फरीदाबाद को भी सप्लाई दिलवाने के लिए जिलास्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बीबीएमबी से जुड़ेगा समयपुर
बिजली निगम के अनुसार, समयपुर सबस्टेशन से पूरी बिजली लेने के लिए अब इस स्टेशन को बल्लभगढ़ स्थित 220 केवीए भाखड़ा बांध मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे जिले के लगभग 13 अन्य 66 केवी सबस्टेशनों को सप्लाई दी जाएगी।

900 एमवीए है शहर की मांग
हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता एमसी त्यागी ने बताया कि वर्तमान में फरीदाबाद शहर की मांग 900 एमवीए है। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद को भी विकसित किया जा रहा है। वर्तमान और भविष्य में आपूर्ति और मांग में सामंजस्य बिठाने के लिए ही ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में सारी बिजली का जिले में उपयोग होना शहरवासियों समेत बिजली निगम के लिए भी राहत भरा होगा, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलने से जिले का कोई भी इलाका प्रभावित नहीं होगा।
-सुभाष देशवाल, अधीक्षक अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें