फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी पहले ही दिन गायब स्त्री रोग विशेषज्ञ

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोमवार को बीके अस्पताल प्रबंधन द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी को तो शुरू कर दिया गया, लेकिन एएनसी (एंटी नेटल केयर यानी गर्भवती) ओपीडी के पहले दिन ही मरीजों का अनुभव अच्छा नहीं रहा। ओपीडी में दिन में 12:30 बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ नदारद रही। मरीजों द्वारा इसकी शिकायत पीएमओ डॉ. ओपी मेहता से किए जाने के बाद एक अन्य स्त्री रोग चिकित्सक को ओपीडी में भेजा गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने 14 जनवरी को गर्भवती महिलाओें के लिए अलग ओपीडी शुरू कर दी, लेकिन चिकित्सक की गैर मौजूदगी ने लापरवाही को भी सामने ला दिया। सोमवार को बीके अस्पताल में लगभग 650 के करीब ओपीडी दर्ज की गई। इसमें से लगभग 150 गर्भवती महिला मरीज थीं।
मौके पर मौजूद डबुआ निवासी आशा ने बताया कि वे सुबह 10:15 से अस्पताल में थीं, लेकिन चिकित्सक कक्ष में नहीं थीं। चिकित्सक कहां गईं, इसकी जानकारी देने वाला भी कोई कर्मचारी नहीं था। डबुआ निवासी नीलम ने बताया कि वे परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाना चाहती हैं, जिसके लिए उनकी जांच होनी है, लेकिन सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक चिकित्सक के न होने के चलते अब वह मंगलवार को आएंगी।
विज्ञापन

कुछ मरीजों ने चिकित्सक के काफी देर तक न आने पर इसकी सूचना पीएमओ डॉ. ओपी मेहता को दी, जिसके बाद स्त्री रोग वॉर्ड में राउंड पर नियुक्त एक अन्य डॉक्टर को ओपीडी में भेजा गया। पीएमओ डॉ. ओपी मेहता ने बताया कि एएनसी ओपीडी का सोमवार को पहला दिन था, जिसके कारण व्यवस्था को संभालने में दिक्कत हुई है, जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें