फरीदाबाद। गुरुकुल इंद्रप्रस्थ क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर से वापस अपने घर लौट रही एक युवती को युवक द्वारा रंजिशन चाकू घोंपकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।
घायल युवती को नजदीक के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवती ने पुलिस को बताया है कि हमलावर युवक उसे छेड़ता था। विरोध करने पर उसने हमला कर दिया। पुलिस ने युवती का बयान लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव लकड़पुर के बाबूलाल डेरा में रहने वाली लगभग 21 वर्षीय एक युवती ग्रीनफील्ड में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वह शाम को लगभग सात-साढ़े बजे वापस अपने घर जाती है। उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसका पीछा करके परेशान कर है। शुक्रवार शाम को वह अपने घर लौट रही थी इसी दौरान आरोपी युवक उसके पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया। युवती द्वारा शोर मचाए जाने पर लोग पहुंचे और उसे एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया।