फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना चलेंगी लंबे रूट की बसें

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अब जल्द ही शहर से लंबे रूट की बसें रोज चलेंगी। रोडवेज द्वारा विभिन्न लॉन्ग रूटों में से कटरा, नैनीताल, धर्मशाला, बैजनाथ, हमीरपुर को शामिल किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी रूटों पर तीन-तीन बसें चल रही हैं। इन बसों के समय सारणी या संचालन टाइम टेबल को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बसों को नियमित तौर पर जिले से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

इन बसों को नियमित तौर पर शहर से नहीं चलाया जाता। यानी ये बसें रोज अप-डाउन नहीं करती हैं। बसों के रोज न चलने के कारण यात्रियों को बसें दिल्ली आईएसबीटी व सराय काले खां से लेनी पड़ती हैं। लेकिन अब कुछ रूटों पर बसों को नियमित तौर पर चलाने के लिए औपचारिकताओं पर काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले जयपुर के लिए जिले से बस सेवा को नियमित किया गया है। इस रूट के लिए प्रतिदिन बस बल्लभगढ़ डिपो से चलती है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकतर रूटों पर एक दिन छोड़कर बसों का संचालन किया जा रहा है। इस बारे में बल्लभगढ़ डिपो महाप्रबंधक यशपाल यादव ने बताया कि इन रूटों पर यात्रियों की मांग प्रतिदिन रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन बसों को चलाने पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा टाइम टेबल यानी बस कितनी देर में अपना सफर पूरा करती है आदि को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले विभाग को 20 नई बसें मिली है। जिन्हें उक्त लंबे रूटों पर डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें