फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने अनखीर गांव में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को पकड़ने ग्वालियर गई थी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अनखीर गांव में रहने वाले विजेंद्र के घर पर मानसिंह व धर्मेेंद्र एक साथ किराये पर रहते थे। मानसिंह मूलरूप से झांसी व धर्मेंद्र ग्वालियर के बजरौली गांव का रहने वाला था। विजेंद्र ने मार्च, 2012 में पुलिस को शिकायत दी कि वह पांच दिन के लिए अपने घर को किरायेदाराें के भरोसे छोड़कर बाहर गया था। जब वह लौटकर आया, तो उसने देखा मानसिंह व धर्मेंद्र के कमरे का ताला बंद है। उसने ताला तोड़कर दरवाजा खोला, तो उसे काफी बदबू आई। विजेंद्र ने बताया कि कमरे में मानसिंह का शव पड़ा हुआ था, जबकि धर्मेंद्र का फोन स्विच ऑफ जा रहा था। उसने धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
गिरफ्तार धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गांव में जमीन खरीदने के लिए 45 हजार रुपये जुटाए थे, लेकिन मानसिंह ने उन पैसाें को चुरा लिया। पैसे के बारे में भी कुछ भी बताने से मना करने लगा। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने मानसिंह से बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाई और फिर चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें