फरीदाबाद। पृथला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बाहुल्य गांव बिजोपुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नयनपाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी से जुड़े मुस्लिम समाज के दो दर्जन युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नयनपाल रावत ने भाजपा में आस्था जताने वाले सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-समान मिलेगा। हाजी यामीन खान, अब्दुल खान व सुलेमान खान ने रावत का गांव की तरफ से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर जाकिर खान, उसमान खान, शाहिद खान, इसराईल खान, इकबाल खान, कमाल खान, सैराज खान, इमरान खान, शाहिद अहमद खान, शाहिद खान सहित दो दर्जनों युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमी चौधरी, महासचिव लाला खान, दिगम्बर चौधरी, प्रकाश मेम्बर, कैलाश अत्री आदि मौजूद थे।