फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-12 में बनेगी ड्राइविंग टेस्ट रेंज

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-12 में खाली पडे़ मैदान में ड्राइविंग टेस्ट रेंज तैयार करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रेंज बनाने को लेकर एनएचपीसी और पुलिस विभाग के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। रेंज बनने से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और सरल हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-12 में थाना सेंट्रल के नजदीक ड्राइविंग टेस्ट रेंज करीब 2.5 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी, जिस पर ड्राइविंग टेस्ट के लिए विभिन्न प्रकार के समीकरण तैयार किए जाएंगे। रेंज में करीब 700 मीटर लंबी दो बाहरी मुख्य सड़क, रिवर्स पार्किंग, पैरलल पार्किंग, वी बैंड, 8 शेप बैंड, डिवाइडर, रोड बैरियर के अलावा साईन बोर्ड प्रदर्शित किए जाएंगे।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि इस ड्राइविंग टेस्ट रेंज बनने के बाद मारुति कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षित चालक ड्राइविंग टेस्ट लेने में पुलिस विभाग की सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मंगलवार को टेस्ट नहीं लिया जाएगा। टेस्ट रेंज मेें रविवार को भी ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें