फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गुड़गांव रूट पर बढ़ाईं बसें

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली के दौरान लोगों को दिल्ली और गुड़गांव जाने के लिए बसों का इंतजार न करना पड़े। इसके लिए रोडवेज की ओर से दोनों रूटों पर सोमवार से चार-चार अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं। दोनों रूटों के लिए रात दस बजे तक बस सेवा मिल सकेगी। ये सेवा भैयादूज के दिन तक रहेगी।
विज्ञापन

दिवाली से लेकर भैयादूज तक शहर से बाहर आने जाने के लिए सिटी बसों की कमी नजर नहीं आएगी। इन तीनों दिन गुड़गांव रूट के लिए 36 बसों की बजाए 40 सिटी बसों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। जबकि दिल्ली रूट के लिए बसों की संख्या को बढ़ाकर 26 से 30 कर दी गई है। दरअसल सिटी बसें सुबह सात बजे से लेकर शाम साढे़ आठ बजे तक चलेंगी। लेकिन त्योहारों के दौरान दोनों रूटों पर यात्रियों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए बसों की संख्या को बढ़ाया गया है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि कुछ खराब बसों को ठीक करवा लिया गया है, जिसके बाद दोनों रूटों पर बसों को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारियों को बस सप्लायर कंपनी से विशेष रूप से इस दिन के लिए मंागा था, जो मिल गए हैं। ताकि खराब होने पर बसों को तुरंत सही किया जा सके।
विज्ञापन

--------

गुड़गांव के लिए शाम को अतिरिक्त बसें
कुछ समय पहले शाम के समय गुड़गांव रूट पर बसें कम कर दी गईं थीं। लेकिन इस रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए विशेष तौर पर शाम आठ बजे से लेकर दस बजे तक बसें चलेंगी।
इसके अलावा ग्रीन लो फ्लोर बसें गुड़गांव के चढ़ाई के रास्ते नहीं चल पाती, जिसे ध्यान में रखते हुए गुड़गांव रूट पर लो फ्लोर बसों को चलाया गया है। रोडवेज के पास नान एसी करीब 25 बसें है, इसके अलावा एसी 15 बसें है।
विज्ञापन



वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बसों का संचालन सही रहे, इसलिए विभाग द्वारा अपने यहां कार्यरत मैकेनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें