फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। देर से स्कूल आने वाले अध्यापकों पर शिक्षा विभाग की गाज गिर सकती है। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अब ऐसे शिक्षकों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय से लेकर निदेशालय के अधिकारियों तक लगातार अभिभावकों की ओर से शिकायत भेजी जा रही है कि सरकारी स्कूलों में सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर अब असर पड़ रहा है। जिससे लगातार सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब आ रहा है।
मामले को संज्ञान में लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में शिक्षकों की समय पर उपस्थित कराई जाए। अगर शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें शिक्षकों की मानमानी के साथ-साथ स्कूल के हेड शिक्षक, मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्य को भी शामिल किया गया है। क्योंकि, इनकी मिलीभगत से ही लापरवाह शिक्षकों की कारगुजारियों पर पर्दा डाला जा रहा है। इस आरोप में शामिल शिक्षकों को प्रमोशन व इंक्रीमेंट का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का खुद निरीक्षण कर रहा हूं। जहां पर शिक्षकाें को देरी से आने की सूचना मिल रही है। पहली बार चेतावनी देकर शिक्षकों को छोड़ा जा रहा है। लेकिन हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर स्कूल के मुखिया को कार्यालय में तलब किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-दिनेश शास्त्री, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें