फरीदाबाद। महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 22 जून को जेल भरो आंदोलन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं की एक बैठक सेक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई।
फरीदाबाद के पार्टी प्रभारी कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व सरकार की गलत नीतियों से निपटने के लिए जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इस दिन भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सेक्टर-19, हुडा मार्किट में सुबह 9 बजे एकत्र होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा, पार्टी जिलाध्यक्ष अजय गौड़, मूलचंद शर्मा, नयनपाल रावत, सीमा त्रिखा, चंदर भाटिया, गजेंद्र भड़ाना, कौशल बाटला, उमेश भाटी, शिवदत्त वशिष्ठ, संदीप जोशी, सुरेंद्र तेवतिया, रेनू भाटिया, जिला हजकां के अध्यक्ष तेजपाल शर्मा, प्रवेश मेहता, लोके श हांडा, ओमप्रकाश रक्षवाल पार्षद, कुलदीप तेवतिया आदि मौजूद थे।