हरियाणा में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचा है।
हरियाणा में आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हरियाणा पहुंचा। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। दो दिन के दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल की तरफ से कानून व्यवस्था और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान डीसी व पुलिस अधीक्षक के अलावा राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूची संशोधन व पोलिंग स्टेशन बनाने संबंधी कार्यों में जुटा हुआ है।