ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्र्गत सड़क सुरक्षा अभियान चला रहा है। ई-मैक्स ग्रुप के मीडिया हेड प्रवीन शर्मा ने बताया कि इसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियां होंगी।
इसके तहत स्कूल-कालेजों के बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमाें की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों मेें सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन, आसपास के क्षेत्रों में रिक्शा, बैलगाड़ी, साइकिल, ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने और कुछ दोपहिया चालकों को हेल्मेट देकर इसके पहनने के फायदे के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि ई-मैक्स कालेज के विद्यार्थी एवं फेकल्टी मेंबर भारी वाहन चालकों मोटर कार, ट्रक, बस और टेंपो को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करेंगे।