फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: किन्नरों की गाड़ी के ड्राइवर का कत्ल, गले पर मिले निशान, किराए के कमरे में पड़ी थी लाश

Wed, 02 Jul 2025 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

सचिन किन्नरों की गाड़ी का ड्राइवर था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव किराए के मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो किन्नरों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ड्राइवर की हत्या - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव ललहाना में 24 साल के सचिन की हत्या का मामला है। सचिन किन्नरों की गाड़ी का ड्राइवर था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव किराए के मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो किन्नरों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

विज्ञापन


चरखी दादरी जिले के हड़ौदी गांव का निवासी सचिन  पिछले पांच महीनों से ललहाना गांव में किन्नरों की गाड़ी का चालक था और किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात को सचिन ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने मानसिक परेशानी का जिक्र किया था। बुधवार सुबह वह अपने मकान में बिस्तर पर मृत पाया गया। पुलिस को सचिन के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप

मृतक के पिता सुरेंद्र, जो भवन निर्माण ठेकेदार हैं, ने बताया कि सचिन अविवाहित था और उनकी तीन संतानों में से एक था। परिजनों का आरोप है कि सचिन ने मंगलवार रात फोन पर परेशान होने की बात कही थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दो किन्नरों सहित चार लोगों पर हत्या का शक जताया है।

जूई कलां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। 

सचिन के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर दो किन्नरों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।-निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी, जूई कलां थाना



ये भी पढ़ें: Haryana: ऑन ड्यूटी ASI की मौत, पुलिसकर्मी के सीने में उठा दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें