फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर हिसार में हादसा:परिजात चौक पर साइकिल की दुकान में लगी आग, दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 08 Nov 2026 10:54 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

परिजात चौक पर सिटी फिटनेस के नाम से साइकिलों की दुकान है। सेक्टर 14 निवासी निशांत मुटरेजा इस दुकान के मालिक है। शनिवार रात को करीब 10:00 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। करीब 10:15 बजे दुकान के सामने स्थित होटल मलिक ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजात चौक स्थित साइकिल की दुकान में शनिवार रात अचानक आग लग गई। बेसमेंट से शुरू हुई यह आग ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से दुकान मालिक को करीब 1 करोड रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


परिजात चौक पर सिटी फिटनेस के नाम से साइकिलों की दुकान है। सेक्टर 14 निवासी निशांत मुटरेजा इस दुकान के मालिक है। शनिवार रात को करीब 10:00 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। करीब 10:15 बजे दुकान के सामने स्थित होटल मलिक ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। साथी उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इसी बीच किसी ने डायल 112 को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10:30 बजे दमकल केंद्र से पांच गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू कर दिया। 

बेसमेंट की खिड़कियों को तोड़कर डाला पानी 
धुआं ज्यादा होने के कारण दमकल कर्मियों ने साथ लगती गली में बेसमेंट की खिड़कियों को तोड़कर वहां से पानी डाला। इस तरह से आज पर काबू पाने में 10 गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। रात 12:10 पर आज पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद गाड़ियां वापस दमकल केंद्र चली गई। 
विज्ञापन


दुकान में थी इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल 
दुकान में इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल भी थीं। आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की। साइकिल की दुकान के ऊपर एक होटल भी है। गनी मत रही की घटना के समय होटल में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें