फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 840 को मिली प्रमोशन ; आदेश जारी

Sun, 08 Nov 2026 09:14 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

धनतेरस की देर रात जारी आदेशों में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिला है। इन कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सरकार ने करीब छह महीने पहले वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को मिली प्रमोशन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने रोडवेज के 797 कंडक्टरों को पदोन्नत कर नियमित सब इंस्पेक्टर बना दिया है। धनतेरस की देर रात जारी आदेशों में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिला है। इन कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सरकार ने करीब छह महीने पहले वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट और सेवा रिकॉर्ड की जांच के बाद पदोन्नति के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


पदोन्नत कर्मचारियों को एफपीएल-4 वेतनमान का लाभ मिलेगा। उन्हें एक साल की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं, परिवहन विभाग ने 43 चालकों को भी पदोन्नत कर यार्ड मास्टर बनाया है। इन चालकों को एफपीएल-6 वेतनमान मिलेगा। इस तरह विभाग के कुल 840 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें