फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Ram Rahim: एक माह बाद सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, काफिले के आगे आए बाइक सवार, पुलिस ने किया साइड

Mon, 18 Jul 2022 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में उसे सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी राम रहीम को सजा हुई।  
विज्ञापन
सुनारिया जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत स्थित बरवाना डेरे में एक माह की पैराल काटकर राम रहीम सोमवार को हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल पहुंचा, जहां जेल से ठीक पहले मोड़ पर काफिले के आगे दो बाइक सवार आ गए। पुलिस ने समय रहते बाइक सवार युवकों को सड़क किनारे किया और काफिले को आगे निकाला। राम रहीम के आने बाद जेल के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। 

विज्ञापन


अगस्त 2017 में राम रहीम को दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी, जिसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। सुरक्षा कारणों के चलते राम रहीम को हैलिकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था। तभी से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। एक माह पहले उसे 30 दिन का पैरोल मिला था।

 

राम रहीम ने पैरोल की यह अवधि यूपी के बागपत जिले के बरनावा डेरे पर व्यतीत की है। 17 जुलाई की शाम को पैरोल का समय पूरा हो गया था। इसके बाद सोमवार दोपहर बाद करीब पांच बजे चार गाड़ियों के काफिले में राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया।

 

पुलिस की दो गाड़ी जहां आगे चल रही थी, जबकि एक गाड़ी राम रहीम की गाड़ी के पीछे चल रही थी। जेल पहुंचने से ठीक पहले स्कूल के पास मोड़ पर अचानक काफिले के आगे बाइक सवार दो युवक आए। समय रहते पुलिस ने बाइक रुकवाई और काफिले को आगे निकलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें