फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस महासचिव अजय माकन, राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत को दी चुनौती

Mon, 18 Jul 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को हरा दिया था। दूसरी सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार जीते थे। 
विज्ञापन
ajay maken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी रहे अजय माकन ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया कि एक वोट अवैध था जिसे वैध करार दिया गया जो उनकी हार का कारण बना।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए माकन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनके और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिक शर्मा के बीच टक्कर थी। उन्हें जीत के लिए 30 वोट चाहिए थे। सभी को विश्वास था कि यह 30 वोट मेरे पक्ष में होंगे। इसके बाद एक वोट को अवैध करार दे दिया गया था। माकन ने याचिका में किसका वोट अवैध था इसका जिक्र नहीं किया।
 
याचिका में कहा गया कि एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी को दिया गया जो अवैध था लेकिन इसे वैध मान लिया गया। याची ने बताया कि ऐसा करने का उस समय भी विरोध किया गया था। माकन ने कहा कि इस वोट को वैध मानने के कारण उनके और निर्दलीय प्रत्याशी के वोट 29-29 हो गए। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण लाल को मिले अतिरिक्त वोट का लाभ निर्दलीय प्रत्याशी को मिला जो याची की हार का कारण बना। याचिका में निर्दलीय प्रत्याशी को डाले गए वोट को अवैध करार देने और कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को रद्द करने की भी अपील की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें