फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा अनुयायी उत्तराखंड की विधवाओं से करेंगे शादी

Thu, 11 Jul 2013 04:14 PM IST
हिसार/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के लगभग 1500 समर्थकों ने उत्तराखंड की उन महिलाओं का जीवन भर हाथ थामने का प्रस्ताव रखा है, जिनके पति प्राकृतिक आपदा के शिकार हो गए। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम ने बुधवार को सिरसा में आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों से भरे 33 ट्रकों को हरी झंडी दिखाने के बाद इस बात की घोषणा की।

उत्तराखंड में तबाही का मंजर

टीओआई में छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के देवली ब्रह्म ग्राम के अधिकतर पुरूष घटना वाले दिन कामकाज के सिलसिले में केदारनाथ गए हुए थे। कुछ लोग भारी बारिश में बह गए तो कई भूस्खलन में दब गए। उन सबकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि समर्थकों के इस फैसले का मकसद इन विधवाओं का पुनर्वास कराना है। साथ ही उनके लिए दुल्हे तलाशने का एक अभियान भी शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हैं उनकी जिंदगी को भी संवारा जाएगा।
विज्ञापन


आपदा प्रभावितों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा 200 स्वयंसेवकों का एक दल भेज रहा है, जिसमें इंजीनियर और डॉक्टर भी शामिल हैं। डेरा कुछ गांवों को गोद भी लेगा और उनका पुनर्निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें